नाबालिग अपहृता दो माह बाद बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 9:45 PM

विज्ञापन

बरामद अपहृता को 164 का बयान व मेडिकल जांच के लिए न्यायालय सुपौल भेजा गया है

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर थाना पुलिस ने बीते दो माह पूर्व अपहृत एक नाबालिग को शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया. बरामदगी की यह कार्रवाई गुप्त सुचना के आधार पर की गई. बरामद अपहृता को 164 का बयान व मेडिकल जांच के लिए न्यायालय सुपौल भेजा गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 114/24 दर्ज है. प्राथमिकी अभियुक्त भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर निवासी अर्जुन मेहता पिता योगेंद्र मेहता सहित अन्य पर शादी की नियत से अपहरण का आरोप है. सूचना मिली कि कांड की अपहृता छातापुर बस पड़ाव पर देखा गया है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए बस पड़ाव पर छापेमारी की गई. जहां से अपहृता को बरामद कर न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में सुपौल भेजा गया है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन