जमुई में किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 8:54 AM
OPD
Jamui Sadar Hospital OPD Today: अगर आज आप जमुई सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले डॉक्टरों की ड्यूटी और ओपीडी का शेड्यूल जरूर जान लें. अस्पताल प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी है ताकि मरीजों को इलाज में परेशानी न हो.
Jamui Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल जमुई में मंगलवार को ओपीडी सेवाओं को लेकर डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. पुरुष, महिला, आर्थो, डेंटल, टीबी, पीडिया और सर्जन ओपीडी समेत कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू और ऑपरेशन थिएटर में भी अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, ऐसे में सही समय और विभाग की जानकारी मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.
पुरुष और महिला ओपीडी में रहेगी खास व्यवस्था
पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुश्बू कुमारी, दूसरी पाली में डॉ स्निग्धा और तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा मरीजों का इलाज करेंगी.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला और पुरुष ओपीडी में सबसे अधिक मरीज पहुंचते हैं, इसलिए अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.
विशेषज्ञ विभागों में भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर
आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन सेवा देंगे. वहीं मानसिक रोग विभाग में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी रहेगी.
टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार और पीडिया ओपीडी में डॉ प्रतिक प्रिया बच्चों का इलाज करेंगे. सर्जन ओपीडी की जिम्मेदारी डॉ एजाज अहमद को सौंपी गयी है. आई ओटी में डॉ थनीष कुमार और जनरल ओटी में डॉ मृत्यूंजय कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.
इमरजेंसी और एसएनसीयू में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ अमित कुमार, दूसरी पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन मौजूद रहेंगे. एसएनसीयू में डॉ शैलेन्द्र कुमार और दूसरी पाली में डॉ अजय कुमार की तैनाती की गयी है.
पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम मरीजों को सेवा देंगे. वहीं एनेस्थीसिया विभाग में तीनों पालियों के लिए अलग-अलग चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गयी है.
Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










