29 मई को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, 35 पदों पर होगी बहाली

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 25 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई की ओर से 29 मई को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

जमुई.

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई की ओर से 29 मई को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. यह जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा. जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकेंगे. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि जॉब कैंप में निजी कंपनी टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ट्रेनी (प्रोडक्शन) पद के लिए भर्ती की जायेगी. कंपनी की ओर से कुल 35 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. उन्होनें आगे बताया कि इस पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गयी है. शैक्षणिक योग्यता के तहत 10वीं, 12वीं, स्नातक (बीए) एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 रुपये से 24,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. कार्यस्थल महाराष्ट्र के पुणे में होगा तथा यह अवसर फिलहाल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है. नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जॉब कैंप में शामिल होने से पूर्व राष्ट्रीय करियर सेवा ( एनसीएस) पोर्टल पर अपना निबंधन सुनिश्चित करा लें. अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ कैंप में पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन