अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

Updated:
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

मृत भारत एक्सप्रेस को सुपौल रेलवे स्टेशन पर निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बजाय करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को सरायगढ़-निर्मली रेलखंड के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन

सुपौल सुपौल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर झखराही के समीप सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14627 की चपेट में आने से करीब 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे उस समय हुआ जब बच्ची रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से स्टेशन की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान बच्ची ट्रैक पार करने लगी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस को सुपौल रेलवे स्टेशन पर निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बजाय करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को सरायगढ़-निर्मली रेलखंड के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया गया. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रेल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. रेलवे पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है. ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके. पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन