सुपौल में 12 जुलाई को होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, DM की चेतावनी- कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
कैप्सन -बैठक करते डीएम सावन कुमार

कैप्सन -बैठक करते डीएम सावन कुमार

Bihar SI Prohibition Exam 2026: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों के लिए 12 जुलाई को प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट

Bihar SI Prohibition Exam 2026: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर नियुक्ति के लिए 12 जुलाई (रविवार) को एकल पाली में प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा.

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम सावन कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी

बैठक में अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्राप्ति और वितरण, परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निषिद्ध सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.

Bihar SI Prohibition Exam 2026: कदाचार करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति परीक्षा में कदाचार, नकल या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सतर्क रहेगा.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपील

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है. साथ ही परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा का संचालन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन