Gaya News : किसानों-मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, मांगों को लेकर निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

हंगाम करते संघ.

Gaya News : पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, सभी गरीबों को बासगीत पर्चा देने, बंद पड़े कारखानों को चालू करने, खाली पदों पर बहाली करने और दलित व महादलित समुदाय को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने पर रोक लगाने की भी मांग उठाई.

विज्ञापन

Gaya News:  विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिला परिषद के बैनर तले शनिवार को सैकड़ों की संख्या में किसान, खेत मजदूर और नौजवानों ने आजाद पार्क में एकत्र होकर जुलूस निकाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस जीबी रोड, कोतवाली थाना और हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ करने, बिहार फसल बीमा योजना लागू करने, जले हुए रबी फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा देने, सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने और बीज व विद्युत अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग की.

बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, सभी गरीबों को बासगीत पर्चा देने, बंद पड़े कारखानों को चालू करने, खाली पदों पर बहाली करने और दलित व महादलित समुदाय को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने पर रोक लगाने की भी मांग उठाई. साथ ही सभी दलित और महादलित परिवारों को पांच डिसमिल जमीन देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और ‘भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट’ बनाने की मांग भी की गई.

प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सीता राम शर्मा और मोहम्मद यहिया ने किया. सीता राम शर्मा ने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों और बटाईदारों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. बढ़ती लागत, प्रतिकूल बाजार स्थिति और बेमौसम बारिश ने किसानों और मजदूरों की स्थिति और खराब कर दी है.

डीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी. अंत में एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में विधि-व्यवस्था के अपर समाहर्ता पंकज कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में कई किसान और मजदूर संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन