ePaper

बदमाशों ने पैक्स प्रबंधक से लूटे लेपटॉप, फिंगर मशीन व तीन हजार रुपये

Updated at : 14 Dec 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने पैक्स प्रबंधक से लूटे लेपटॉप, फिंगर मशीन व तीन हजार रुपये

बदमाशों ने पैक्स प्रबंधक का मोबाइल क्षतिग्रस्त कर मारपीट की घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

-परियाही घाट जाने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर सड़क पर रविवार की घटना बदमाशों ने पैक्स प्रबंधक का मोबाइल क्षतिग्रस्त कर मारपीट की घटना को दिया अंजाम छातापुर. थाना क्षेत्र के परियाही घाट जाने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर सड़क पर रविवार को हथियार से लैश बदमाशों ने लालगंज पैक्स के प्रबंधक से नकद तीन हजार रुपए, लैपटॉप और फिंगर मशीन लूट लिया. इस दौरान बदमाशों ने पैक्स प्रबंधक के मोबाइल को सड़क पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी कर दी. बताया जाता है कि पैक्स प्रबंधक रमेश मंडल बाइक से परियाही घाट जाने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर सड़क होकर जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने बाइक को आगे से घेर लिया. इसके बाद पैक्स प्रबंधक का मोबाइल छीनकर उसे सड़क पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर लेपटॉप, फिंगर मशीन व जेब से तीन हजार रुपए छीन लिए. इस दौरान बदमाशों ने नगद होने के संदेह में हथियार सटाकर बाइक की डिक्की भी खुलवाया. फिर अपराधियों ने हथियार दिखाकर भयभीत करते पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद सभी बदमाश सवार बाइक से परियाही की ओर फरार हो गए. सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए. उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया. इसके बाद एसडीपीओ विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे. फिर जिला से तकनीकी सेल की टीम भी पहुंची और आवश्यक पड़ताल की. उधर, पैक्स प्रबंधक अपने साथ हुई लूट की घटना और जान से मारने की मिली धमकी से भयभीत हैं. पैक्स अध्यक्ष बबलु कुसियैत ने बताया कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. पैक्स का बहुत सारा डेटा, किसान रजिस्ट्रेशन व धान अधिप्राप्ति का लेखा-जोखा लैपटॉप में संरक्षित था. बदमाशों पर कार्रवाई के लिए थाना को आवेदन दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन