सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का है घोर अभाव

Updated:
विज्ञापन

स्टाफ क्वार्टर की स्थिति जर्जर है

विज्ञापन

– किराये के मकान में निवास करने को विवश हैं स्वास्थ्य कर्मी पिपरा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा का उन्यनयण, अपग्रेडेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो हो गया, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का कमी आज भी देखी जा सकती है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित केवल दो ही एमबीबीएस चिकित्सा है. बाकी आयुष चिकित्सक के सहारे अस्पताल चल रहा है. कोई महिला चिकित्सक नहीं है. परिसर में प्रशासनिक भवन एवं प्रसव भवन बनने के बावजूद चिकित्सकों के आवास एवं स्टाफ क्वार्टर नहीं है. स्टाफ क्वार्टर की स्थिति जर्जर है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तो किसी तरह पुराने आवास को मरम्मत करा उसमें समय गुजर रहे हैं. अन्य चिकित्सक और स्टाफ परिसर के बाहर रहने को मजबूर है. अस्पताल की चारदीवारी भी पूरी तरह नहीं बनी है. जिससे असामाजिक तत्वों का अस्पताल परिसर में आना-जाना लगा रहता है. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चंद्रा ने बताया कि प्रशासनिक एवं प्रसव भवन बनने के लगभग 10 वर्ष होने को है. आज तक ना तो चिकित्सक का आवास, ना ही स्वास्थ्य कर्मी का आवास बना है. इस संबंध में वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन