अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर क्रैश, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

US Air Force B-52 Bomber Crashes: दक्षिण कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सोमवार को अमेरिकी वायुसेना का एक ‘B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस’ (B-52 Stratofortress) बॉम्बर विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रनवे पर क्रैश हुए इस विमान में भीषण आग लग गई, जिससे विमान में सवार सभी 8 क्रू सदस्यों की मौत हो गई.

विज्ञापन

US Air Force B-52 Bomber Crashes: रॉयटर्स के अनुसार वायुसेना के कर्नल जेम्स हेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- आठ इंजनों वाला यह जेट-संचालित विमान, जो परमाणु और पारंपरिक बम ले जाने में सक्षम है, एक रूटीन टेस्ट मिशन पर था. हादसे के तुरंत बाद दुर्घटनास्थल से काले धुएं का एक विशाल गुबार आसमान में उठता देखा गया, जो कई मील दूर से दिखाई दे रहा था. कर्नल हेस ने बताया कि यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें किसी का भी बचना नामुमकिन था.

विज्ञापन

मृतकों में बोइंग के कर्मचारी भी शामिल

विमान का निर्माण करने वाली एयरोस्पेस कंपनी ‘बोइंग’ (Boeing) ने पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में दो उसके कर्मचारी भी थे. फिलहाल वायुसेना ने पीड़ितों के नामों का खुलासा नहीं किया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

अमेरिकी बॉम्बर फोर्स की रीढ़ है B-52, क्या है खासियत?

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस को अमेरिकी रणनीतिक बॉम्बर फोर्स की रीढ़ माना जाता है. यह लंबी दूरी का विमान 70,000 पाउंड (लगभग 31,750 किलोग्राम) तक के हथियार और क्लस्टर बम, गाइडेड मिसाइलें और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. यह बिना ईंधन भरे 8,000 मील से अधिक की दूरी तय कर सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola