पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Exam Special Train: पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. इस परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से खास इंतजाम किया गया है. परीक्षार्थियों के लिए 14 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

Exam Special Train: 17 जून को मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे की ओर से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है. रेलवे ने 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें 16 और 17 जून को विभिन्न स्टेशनों से खुलेंगी. परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को लेकर जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से दी गई है.

16 जून को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  1. पाटलिपुत्र से 20.00 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगाी.
  2. पटना से 21.00 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलाई जाएगी.
  3. पाटलिपुत्र से 22.00 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी.
  4. पाटलिपुत्र से 23.00 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी. 
  5. पटना से 23.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी.

17 जून को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  1. पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  2. बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  3. बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  4. किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, नवादा चलाई जाएगी.
  5. गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलाई जाएगी.
  6. बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलाई जाएगी.
  7. राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलाई जाएगी.
  8. बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलाई जाएगी.
  9. राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलाई जाएगी.

अभ्यर्थियों से की गई अपील

रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं. इससे पहले 14 जून को पहले चरण की परीक्षा हुई थी. उस वक्त 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. लेकिन ट्रेनों की कमी को लेकर अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर जमकर हंगामा और पथराव किया था.

Also Read: बिहार में आज मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इन 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन