अपहृता नाबालिग बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 06 से अपहृत एक नाबालिग बालिका को बरामद किया गया, जबकि अपहरण करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 06 के एक नाबालिग लड़की की माता ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर अपने नाबालिग पुत्री के 17 जनवरी को घर से गायब हो जाने को लेकर सनहा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल के लोकेशन से अपहृत लड़की को प्रतापगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया. जबकि उसके अपहरण करने वाले प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड 09 निवासी विपुल कुमार दास, उमेश नारायण दास और वर्षा कुमारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृत लड़की ने बताया कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के वार्ड नंबर 09 निवासी विपुल कुमार दास की बहन वर्षा कुमारी ने प्रतापगंज स्टेशन से उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गयी. अपने भाई विपुल कुमार के साथ जबरन उसकी शादी करा दी गयी. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका के मां के आवेदन के आलोक में भपटियाही थाना में आरोपित विपुल कुमार उसके पिता उमेश नारायण दास और बहन वर्षा कुमारी के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 20/ 26 दर्ज कर विपुल कुमार दास उसकी बहन वर्षा कुमारी और उमेश नारायण दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन