जनता दरबार में 42 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated at : 20 Mar 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 42 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर आए फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया गया

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर आए फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन