अलाव की चिंगारी से लगी आग, एक घर समेत एक लाख की संपत्ति नष्ट

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर अगलगी की घटना की जांच किया

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड एक में शनिवार की दोपहर अलाव से लगी आग से एक घर सहित एक लाख की संपत्ति नष्ट हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड एक निवासी शिवशंकर राय के घर में अलाव से आग लग गयी. जिसमें एक फूस के घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, आधा दर्जन बकरी और एक गाय सहित अन्य समान जलकर रख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर अगलगी की घटना की जांच किया. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन