शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली

Updated at : 10 Mar 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली

नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद गुप्ता द्वारा बताया गया कि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए

विज्ञापन

पिपरा होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ उमा कुमारी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मन्नू की उपस्थिति में आयोजित शांति समिति की इस बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोग, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी उपस्थित थे. बैठक में होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन पर विचार विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि होली में अश्लील गीत बजाने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सीओ उमा कुमारी ने रात्रि 10:00 बजे के बाद स्पीकर बजाने पर रोक लगाने की बात कही. वहीं नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद गुप्ता द्वारा बताया गया कि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और ऐसा कोई आचरण ना करें, जिससे अन्य संप्रदाय के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे. पूर्व पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद यादव उर्फ बुच्चन यादव ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को सख्ती से अनुपालन कराए. पिपरा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मनु ने होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, मो वली, दुर्गानंद मंडल, मो इरफान, सुरेश प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखें. इस मौके पर उद्यानंद विश्वास, शंकर प्रसाद चौधरी, मनोज कुमार सिंह, जगदीश विश्वास, प्रमोद खान, नटवर मंडल, विवेक कुमार मंडल, किशोर सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, लेख नारायण पोद्दार, देवनारायण यादव, रामविलास मेहता, मिथिलेश कुमार राय, योगानंद पासवान, नवीन वर्मा, श्याम ठाकुर, जेपी यादव, ललित तांती, मो जियाउर खान, इमामम आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन