ePaper

करेंट लगने से मवेशी पालक झुलसा, पशु की मौत

Updated at : 29 Sep 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

घायल भैंस मालिक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के गांव कसहा वार्ड एक में रविवार की संध्या लगभग पांच बजे करेंट लगने से एक भैंस की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं भैंस को करंट से बचाने के चक्कर में भैंस मालिक गांव निवासी स्व नसीब लाल यादव के 60 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी यादव भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गया. घायल भैंस मालिक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच के लिए वे घटना स्थल पर जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन