जिला जनता दरबार में 57 मामलों की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

विज्ञापन

– डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश सुपौल. समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं से संबंधित कुल 57 आवेदन प्राप्त किए गए. जिलाधिकारी ने जनता दरबार के दौरान प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें समाधान का भरोसा दिलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन