मामी ने भांजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप

कहा-पति की मौत के बाद शादी करने की बात कह पति के रूप में रहा साथ, अब दूसरी जगह कर रहा विवाह की तैयारी
कहा-पति की मौत के बाद शादी करने की बात कह पति के रूप में रहा साथ, अब दूसरी जगह कर रहा विवाह की तैयारी त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर भांजे विकास ठाकुर समेत आठ लोगों को आरोपित बनाया है. आवेदन में बताया गया है कि पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों को लेकर माता-पिता के संग मायके जाने लगी तो सास और ननद सब मिलकर थाना क्षेत्र के मिरजावा निवासी विकास ठाकुर जो मेरी एक ननद शांति देवी का पुत्र है. रिश्ते में भांजा लगता है. उससे शादी रचाने का विश्वास दिलाते विकास ठाकुर से मिलवा दिये. विकास ठाकुर पूर्ण विश्वास एवं भरोसा देकर उसके साथ पति के रूप में साथ रहने लगे. करीब दो वर्ष तक विकास ठाकुर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करते रहे. इस बीच वह गर्भवती भी हुई, तो अनजाने में विकास ठाकुर छल से दवा खिला कर गर्भपात करवा दिया. कुछ माह से ससुरालवालों ने विकास ठाकुर को अपनी बातों में लेकर उसकी शादी दूसरे जगह कराने में जुट गए. जब उसने विकास ठाकुर पर शादी करने का दबाव बनाया, तो ससुरालवाले षड्यंत्र रचने लगे. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










