ePaper

दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 06 Nov 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

डॉ प्रसन्ना ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत स्थित परसा बीरबल गांव के नहर पर बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सूरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी कृत्यानंद दास का पुत्र अजय कुमार (25) अपने बाइक से नहरी होकर सूरजापुर बाजार आ रहा था. उसी क्रम में नहरी पर विपरीत दिशा से उसी क्षेत्र के मो इकबाल भी अपनी बाइक से आ रहा था, तभी दोनों की बाइकों में टक्कर हो गयी. जिसमें अजय बुरी तरह जख्मी हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया. जहां उपस्थित डॉ प्रसन्ना ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल का गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन