नौ केंद्रों पर एइडीओ की होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन सख्त

विज्ञापन

– कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन सख्त सुपौल. सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं. इसको लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी एवं गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. सभी अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बताया गया कि जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 09 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. जबकि 16 एवं 19 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी. परीक्षा दो पॉलियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य योग्यता विषय शामिल होंगे. प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. कदाचार पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच से गुजरना होगा. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन