चेहल्लुम पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने शांति समिति संग की बैठक, सौहार्द बनाए रखने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

Chehlum 2026 : चेहल्लुम पर्व 2026 के सफल आयोजन हेतु जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पर्व 4 अगस्त को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Chehlum 2026 : चेहल्लुम पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व को लेकर आवश्यक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.

4 अगस्त को मनाया जाएगा चेहल्लुम पर्व

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष चेहल्लुम पर्व 4 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर

डीएम ने पुलिस प्रशासन और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे. उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी अधिकारी

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सह प्रभारी जिला गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. प्रशासन ने सभी नागरिकों से चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने में सहयोग करने की अपील की.


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन