Video : ग्रीस में आग बुझाने के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, 2 क्रू को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर क्रैश की फुटेज (फोटो : X)

आग बुझाने के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश की तस्वीर (फोटो : X)

ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास जंगल की आग बुझाने के दौरान दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. हादसे के बाद क्रू मेंबर लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Greece Fire Helicopter Crash : ग्रीस की राजधानी एथेंस के पश्चिम में स्थित पसाथा (Psatha) इलाके में रविवार को जंगल की आग बुझाने के दौरान दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हेलीकॉप्टर आग की लपटों में घिर गया और उसके हेलीकॉप्टर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए. हादसे के बाद दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार क्रू मेंबर्स का कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों हेलीकॉप्टरों को मिलाकर कुल चार क्रू मेंबर सवार थे. उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ग्रीस के फायर सर्विस विभाग ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव दलों को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया. इस भीषण दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर सुरक्षित

दूसरे से जाकर टकराने वाले हेलीकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं दूसरे हेलीकॉप्टर के दोनों क्रू मेंबर फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश जारी है.

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

ग्रीस इस समय कई जगहों पर भीषण जंगल की आग से जूझ रहा है. आग ने बड़े पैमाने पर जंगलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है. प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा कि देश के लिए आने वाले दिन "बेहद कठिन" रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिससे आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया है.

ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस ने फेसबुक पर लिखा कि जब हवाएं इतनी तेज चलती हैं, तब उपलब्ध दर्जनों विमान भी सुरक्षित तरीके से उड़ान नहीं भर सकते. उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जहां प्रकृति और मौसम की तीव्रता इंसानी तैयारियों और क्षमता से आगे निकल जाती है.

सैकड़ों दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

फायर विभाग के अनुसार, एथेंस से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित लोकप्रिय तटीय गांव पोर्टो जर्मेनो के आसपास लगी आग पर काबू पाने के लिए करीब 500 दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं. आग रातभर पहाड़ी इलाकों को पार करते हुए एथेंस के पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ गई थी. इसके अलावा उत्तरी पेलोपोनीज के ऐजियालिया इलाके में लगी दूसरी आग को बुझाने के लिए करीब 100 दमकलकर्मी काम कर रहे हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय वेधशाला के जलवायु ट्रैकर meteo.gr के शुरुआती अनुमान बताते हैं कि कोरिंथ की खाड़ी और पोर्टो जर्मेनो के आसपास अलग-अलग जगहों पर लगी आग से अब तक 6,500 हेक्टेयर (करीब 16,000 एकड़) से अधिक क्षेत्र जल चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज उत्तरी हवाएं अब भी आग बुझाने की कोशिशों में बड़ी चुनौती बनी हुई हैं, हालांकि उनकी रफ्तार पिछले कुछ दिनों की तुलना में कुछ कम हुई है.

आग ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा घर जलकर खाक

ग्रीस में भीषण गर्मी, तेज हवाओं और सूखी वनस्पति के कारण जंगल की आग लगातार फैल रही है. राजधानी एथेंस से करीब 60 किलोमीटर दूर पोर्टो जर्मेनो के पास लगी आग इस साल की सबसे विनाशकारी घटनाओं में शामिल हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, आग में 100 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं और हजारों हेक्टेयर जंगल व खेती की जमीन तबाह हो चुकी है. आग को बुझाने के लिए करीब 500 फायरफाइटर, हेलीकॉप्टर, विमान और भारी मशीनें तैनात हैं. वहीं, फ्रांस और रोमानिया ने भी ग्रीस की मदद के लिए अग्निशमन दल भेजे हैं.

Also read : इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास नौका में लगी आग, 5 लोगों की मौत और 41 लापता



विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola