दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 20 केंद्रों पर लगभग पांच हजार लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार

लगभग पांच हजार की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया
वीरपुर. मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत सीमा जागरण मंच, विद्या भारती, सेवा भारती एवं एनएमओ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में किया गया था, जिसका रविवार को समापन हुआ. लगभग पांच हजार की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया. कार्यक्रम को लेकर सीमा जागरण मंच के जिला मंत्री विनय सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाला स्वास्थ्य शिविर का समापन हो गया है. दो दिनों के इस शिविर का आयोजन अनुमंडल क्षेत्र के 20 अलग-अलग जगहों पर किया गया. जिसमे दोनों दिन मिलाकर लगभग पांच हजार की संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया. वीरपुर नगर पंचायत के गोल चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मेगा कैम्प भी लगाया गया था. इसके साथ साथ प्रखंड क्षेत्र के ह्दयनगर, बनैलीपट्टी, गिदरमारी, कोचगामा, बलभद्रपुर, बसंतपुर, फतेहपुर, कारगिल चौक आदि जगहों पर मेडिकल कैंप लगाया गया. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी 70 चिकित्सकों जो आईजीएमएस, एम्स, डीएमसीएच, लॉर्ड बुद्ध मेडिकल कॉलेज मधेपुरा, श्यामलाल मेडिकल कॉलेज खगड़िया से आए थे सभी को सम्मानित किया गया. मौके पर नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, आशीष देव, विजय कुमार, सुनील कुमार, चंचल सिंह, दिनेश साह, रामू साह, अभय सिंह, सूरज कुमार, सुमीत झा, अमीत राय, राजा कुमार, अजय यादव, पवन सा0912तृम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










