नरसिंह मंदिर में फाल्गुन महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

Published at :08 Mar 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
नरसिंह मंदिर में फाल्गुन महोत्सव  की तैयारी अंतिम चरण में

करजाइन : राघोपुर प्रखंड स्थित गनपतगंज नरसिंह मंदिर के प्रांगण में आगामी आठ व नौ मार्च को होने वाले ग्याहरवें फाल्गुन महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. तैयारी में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से चकाचोंध व्यवस्था की गयी है. जानकारी देते हुये मंदिर कमेटी के सचिव सह […]

विज्ञापन

करजाइन : राघोपुर प्रखंड स्थित गनपतगंज नरसिंह मंदिर के प्रांगण में आगामी आठ व नौ मार्च को होने वाले ग्याहरवें फाल्गुन महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. तैयारी में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से चकाचोंध व्यवस्था की गयी है. जानकारी देते हुये मंदिर कमेटी के सचिव सह कोषाध्यक्ष जयप्रकाश

भारतीय ने कहा कि गनपतगंज स्थित नरसिंह मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के मौके पर बिहार के अन्य जिला सहित निकट वर्ती देश नेपाल से हजारों की संख्या में लोग उमड़तें है. जहां बाबा नरसिंह भगवान, बाबा भोलेनाथ, सांई बाबा की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जाती है. मौके पर रात्रि में ज्योति जागरण आयोजित होती है. जिसमें हजारो की संख्यां में श्रद्धालु यहां पहुंच कर रात भर भक्ति सागर में गोता लगाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन