SUPAUL : आठ वर्ष पूर्व बनी पक्की सडक, जलजमाव व कीचड़ से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : आठ वर्ष पूर्व बनी पक्की सडक, जलजमाव व कीचड़ से लोग परेशान

मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 15 स्थित महादलित बस्ती में आठ वर्ष पूर्व बनी पक्की सडक जर्जर हो गयी है.

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट :

मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 15 स्थित महादलित बस्ती में आठ वर्ष पूर्व बनी पक्की सडक जर्जर हो गयी है. यहां जलजमाव की समस्या बराबर बनी रहती है, जिसके कारण बस्ती के लोगों को आवागमन करने में परेशानी उठनी पड़ रही है. जलजमाव व कीचड इस सड़क की नियति बन गयी है. ग्रामीण प्रशासन से नई सड़क तथा नाला निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं. शिक्षक विजय भारती, पूर्व पंसस धर्मदेव राम, बुलंती देवी, सुकमा देवी, मंजु देवी. दिनेश राम, सूरज राम, राजा राम, इंद्रजीत राम आदि ने बताया कि रामटोला मंदिर से दहीयारी की ओर जाने वाली एक किलोमीटर लंबी यह सडक आठ वर्ष पूर्व बनायी गयी थी, परंतु जल निकासी के लिए नाला का निर्माण नहीं कराया गया. यह पक्की सडक पूरी तरह जर्जर हो चूकी है और जगह जगह जलजमाव है. बस्ती के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है. जलजमाव में गंदगी रहने से वातावरण दूषित रहता है और लोगों का श्वास लेना दुभर हो गया है. बताया कि इस सड़क के नये निर्माण की आवश्यकता है. वहीं नयी सड़क के निर्माण के साथ नाला बनाना भी जरूरी है. बस्ती के लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क व नाला निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन