Supaul, साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता डॉ. महेन्द्र का सुपौल में भव्य अभिनन्दन

Published by :MANISH KUMAR
Published at :11 May 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Supaul,  साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता डॉ. महेन्द्र का सुपौल में भव्य अभिनन्दन

साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता डॉ. महेन्द्र का सुपौल में भव्य अभिनन्दन

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट,

विगत रविवार की देर शाम जिला मुख्यालय के भेलाही में साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता डॉ. महेन्द्र का समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया। किसुन संकल्प लोक एवं कोसी ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में गाँव लौटे साहित्यकार डॉ. महेन्द्र का शाल, पाग, डायरी, कलम एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि मैथिली संस्मरण की चर्चित पुस्तक ‘धात्री पात सन गाम’ के लिए हाल ही में नई दिल्ली में उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि ‘धात्री पात सन गाम’ एक विलक्षण कृति है, जिसमें तत्कालीन सुपौल की संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन का सजीव चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक और लेखक का चयन पूरे कोसी क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है।

कथाकार एवं समीक्षक आशीष चमन ने डॉ. महेन्द्र के लेखन को रोचक और अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान रखती हैं। लेखक एवं फिल्म एक्टिविस्ट किसलय कृष्ण ने कहा कि ‘धात्री पात सन गाम’ के साथ-साथ ‘दिक्पाल’ और ‘पतरशेख’ जैसी उनकी अन्य पुस्तकें भी विषयवस्तु, लेखन शैली और शिल्प की दृष्टि से उल्लेखनीय हैं।

युवा साहित्यकार डॉ. भास्कर ज्योति ने साहित्य अकादेमी पुरस्कार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छह दशक से अधिक समय से सतत लेखन करते आ रहे डॉ. महेन्द्र युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं लोकसाहित्य शोधकर्ता डॉ. संजय वशिष्ठ ने उन्हें दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए इस क्षण को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

कवि-लेखक कुमार विक्रमादित्य ने डॉ. महेन्द्र के साहित्य को समकालीन भारतीय साहित्य के लिए अनुकरणीय करार दिया। समारोह के दौरान डॉ. महेन्द्र ने अपने साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन