SUPAUL : भूमिहीन परिवारों का प्रदर्शन, युवा कांग्रेस नेता ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : भूमिहीन परिवारों का प्रदर्शन, युवा कांग्रेस नेता ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों भूमिहीन परिवारों ने सुपौल अंचल कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट :

लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों भूमिहीन परिवारों ने सुपौल अंचल कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास, जमीन का पर्चा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के एकमा पंचायत अंतर्गत रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से रह रहे भूमिहीन परिवारों को हाल ही में रेल प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर बेघर कर दिया गया. इसके बाद लगातार आंधी, तूफान और बारिश ने इन परिवारों की स्थिति को और भी दयनीय बना दिया है. उन्होंने कहा कि आज सभी पीड़ित परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं. ऐसे में प्रशासन को अविलंब सभी भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन का पर्चा उपलब्ध कराना चाहिए तथा आपदा विभाग की ओर से प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सकें. युवा कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द भूमिहीन परिवारों को जमीन एवं राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, तो सभी बेघर परिवारों के समर्थन में उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मोहनिया गांव समेत जिले के कई अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार निवास कर रहे हैं. उन सभी परिवारों के लिए भी सरकारी जमीन चिन्हित कर जमीन का पर्चा दिया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि अन्यथा व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा. इस मौके पर लटूर्ण महतो, मिश्रीलाल महतो, सुरेंद्र कुमार, छोटू कुमार शेखावत, ताप्ती, अनिल पासवान, अरुण पासवान, पवन कुमार, मोहम्मद इस्लाम, गीता देवी, सुलेखा देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सुखनी देवी, रूपेश पासवान, पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भूमिहीन परिवार मौजूद रहे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन