घर से भाग कर दोनों पहुंच गये पंजाब

शिकायत के बाद संबंधित जोड़ी को बरामद कर थाना लाया गया था. बाद में महिला के पिता, मां, भाई व स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों के आवेदन पर उसे छोड़ दिया गया. दोनों के विवाह की जानकारी मिली है. लेकिन आवेदन में समझौता का जिक्र है और किसी भी पक्ष से आशय की लिखित शिकायत […]
शिकायत के बाद संबंधित जोड़ी को बरामद कर थाना लाया गया था. बाद में महिला के पिता, मां, भाई व स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों के आवेदन पर उसे छोड़ दिया गया. दोनों के विवाह की जानकारी मिली है. लेकिन आवेदन में समझौता का जिक्र है और किसी भी पक्ष से आशय की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है. शादी अथवा इसके पूर्व के पंचायत में मैं मौजूद नहीं था. सब कुछ थाना के बाहर ही हुआ है.
रजनीश कुमार केसरी, थानाध्यक्ष, जदिया.
जदिया . मानगंज पूरब पंचायत निवासी फनीलाल मेहता की पुत्री कंचन का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार करजाइन थाना क्षेत्र के कोहवारा निवासी कृष्णदेव मेहता के साथ हुई थी. दोनों का घर-गृहस्थी आराम से कट रही थी, लेकिन इस क्रम में कृष्णदेव के चचेरे भाई ज्ञानदेव से किसी प्रकार कंचन का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे यह संपर्क प्यार में तब्दील हो गया. करीब 10 दिन पूर्व ज्ञानदेव ने कंचन को किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से सहरसा बुलाया और फिर दोनों पंजाब के लिये रवाना हो गये. पंजाब पहुंचने की सूचना न तो कंचन के मायके वालों को थी और न ही ससुराल वालों को. ऐसे में क्योंकि कंचन बीते दिनों अपने मायके में रह रही थी, पिता को आशंका हुई तो उन्होंने ज्ञानदेव सहित अन्य लोगों पर पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी. हालांकि पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन शिकंजा कसना शुरू कर दिया.
इसके बाद दोनों आशिकों के हौसले कुछ हद तक पस्त हुए. हालांकि आश्वासन के बाद दोनों शनिवार की शाम थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी की मौजूदगी में परिवार के लोग भी क्या करें, क्या न करें पर चर्चा करते नजर आये. अंत में आपसी सहमति के बाद ब्रह्म स्थान में ज्ञानदेव और कंचन का विवाह संपन्न कराया गया. कंचन की उम्र महज 20 साल है. जबकि 45 वर्षीय ज्ञानदेव तीन बच्चों का पिता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










