जमीन विवाद में मारपीट, नौ जख्मी

Published at :05 Mar 2017 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में   मारपीट, नौ जख्मी

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में जमीन विवाद को लेकर सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में संगीता, चंदन, रामकिशोर मेहता, सुरेंद्र, गीता, राम […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में जमीन विवाद को लेकर सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में संगीता, चंदन, रामकिशोर मेहता, सुरेंद्र, गीता, राम लखन, विनोद कुमार, संजय तथा दुखनी देवी शामिल हैं. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद संगीता कुमारी व चंदन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर उमेश कुमार ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार रामलखन मेहता एवं रामकिशुन मेहता के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. हालांकि मामले के निष्पादन को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है. शनिवार को भी पंचायत बुलायी गयी थी. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें दोनों पक्ष के 09 लोग जख्मी हो गयी. भपटियाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन