डीजे की धुन पर थिरके, मनाया जश्न
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jan 2017 6:48 AM
विज्ञापन

उत्साह. शराब के शौकीन युवाओं का नेपाल में मना नया साल नववर्ष का उत्सव मनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा स्थित कोसी बराज पर दोनों देशों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. युवाओं की टोली ने यहां मांसाहार के साथ शराब का भी आनंद लिया. कुछ समूह में तो महिलाएं भी शराब का आनंद लेती देखी […]
विज्ञापन
उत्साह. शराब के शौकीन युवाओं का नेपाल में मना नया साल
नववर्ष का उत्सव मनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा स्थित कोसी बराज पर दोनों देशों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. युवाओं की टोली ने यहां मांसाहार के साथ शराब का भी आनंद लिया. कुछ समूह में तो महिलाएं भी शराब का आनंद लेती देखी गयी.
वीरपुर : नये साल को यादगार बनाने को लेकर रविवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित कोसी बराज पर दोनों देशों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में लोग अपने-अपने तरीके से नववर्ष का उत्सव मनाने यहां पहुंचे थे. इस दौरान कई प्रकार के व्यंजनों का निर्माण किया गया था. जिसमें मांस, मछली व मुर्गा सहित कई सादा भोजन के व्यंजन भी शामिल हैं. खाने-पीने को लेकर यहां कोई बंदिश नहीं थी. यही कारण है कि विशेष तौर पर शराब के शौकिनों का यहां जमावड़ा लगा था. बीयर और कई ब्रांडेड शराब का यहां बोलबाला रहा.
युवाओं की टोली ने यहां मांसाहार के साथ शराब का भी आनंद लिया. कुछ समूह में तो महिलाएं भी शराब का आनंद लेती देखी गयी. हालांकि ऐसे महिलाओं की संख्या न के बराबर थी. इधर दोनों देशों की पुलिस भी उत्सव को लेकर काफी चौकस दिखी. बराज पर नेपाल पुलिस के जवान स्थिति पर पैनी निगाह रखे हुए थे. वही बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की शराबबंदी के मद्देनजर विशेष जांच की जा रही थी. नेपाल प्रहरी व एसएसबी के जवान दोनों काफी चौकस थे. नववर्ष के मद्देनजर दोनों देश के सीमा बल भी एक-दूसरे को बधाई देते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










