एसएसबी की हुई समन्वय बैठक: सीमा सुरक्षा, स्वच्छता व जनजागरूकता पर ग्रामीणों को किया जागरूक

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने की
वीरपुर. सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी वीरपुर द्वारा जीवंत गांव नरपतपट्टी में ग्रामीणों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था. इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, नशा एवं सूखे नशे से दूर रहने व सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. बैठक में एसएसबी की ओर से गौरव सिंह (कमांडेंट, 45वीं वाहिनी), हरजीत राव (उप कमांडेंट), सुधीर कुमार (सहायक कमांडेंट) सहित अन्य बलकर्मी मौजूद रहे. वहीं ग्रामीणों की ओर से जिला परिषद सदस्या किरण कुशवाहा, सरपंच वीरेंद्र पासवान, उप मुखिया संजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं एसएसबी अधिकारियों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके. उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने सीमा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों एवं जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सतर्कता, समर्पण और जनसहयोग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










