86 दिनों बाद कार्य पर लौटे राजस्व कर्मचारी, कामकाज शुरू

कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल समाप्त होते ही लंबित राजस्व कार्यों का निष्पादन शुरू कर दिया गया है
प्रतापगंज. लंबे समय से चली आ रही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई है. हड़ताल खत्म होने के बाद प्रतापगंज अंचल कार्यालय में सोमवार से कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया है. राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार मंडल, सिद्धनाथ कुमार, राहुल कुमार, श्याम देव पंडित ने बतलाया कि कर्मचारी संघ के आह्वान पर जारी 86 दिनों की लंबी हड़ताल के बाद सभी कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट आए है. कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल समाप्त होते ही लंबित राजस्व कार्यों का निष्पादन शुरू कर दिया गया है. कार्यालय में दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान रसीद निर्गत करने सहित अन्य राजस्व सेवाएं अब नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी. हड़ताल के कारण क्षेत्र के लोगों के कई आवश्यक कार्य लंबित पड़े थे. कर्मचारियों के काम पर लौटने से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. कर्मचारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा. ताकि आम लोगों की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










