हत्या के राजनीतिक मोड़ लेते ही धधकने लगी बयान की आग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Dec 2016 8:32 AM
विज्ञापन

गोल चौक स्थित लालू होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी पुलिस कॉल -डिटेल्स को ध्यान में रखकर पुलिस जांच-प्रक्रिया को बढ़ा रही आगे सुपौल/वीरपुर : शार्प शूटर सोनू सिंह व हिमांशु मिश्रा की हत्या के बाद वीरपुर में कुहासे के परत के बीच आग धधक रही है. जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही है. […]
विज्ञापन
गोल चौक स्थित लालू होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी पुलिस
कॉल -डिटेल्स को ध्यान में रखकर पुलिस जांच-प्रक्रिया को बढ़ा रही आगे
सुपौल/वीरपुर : शार्प शूटर सोनू सिंह व हिमांशु मिश्रा की हत्या के बाद वीरपुर में कुहासे के परत के बीच आग धधक रही है. जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही है. जिप अध्यक्ष रंजू देवी के समर्थक जहां इस मामले में खुलकर छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू की संलिप्तता की बात कह रहे हैं. वही विधायक समर्थक इसे घटिया राजनीति की संज्ञा दे रहे हैं. विधायक समर्थकों का कहना है कि ऐसा कृत्य राजनीति के सिद्धांतों के विरुद्ध है. पुलिस की मुश्किलें बढ़ी गयी है.
एक तरफ विधायक तो दूसरी तरफ जिप अध्यक्ष है. सोनू हत्याकांड में भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू , वीरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन गोपाल आचार्य, विनोद भिंडवार की पत्नी व हृदयनगर की मुखिया बबीता देवी समेत 15 को नामजद बनाया गया है. एसडीपीओ सुधीर कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शार्प शूटर सोनू सिंह व हिमांशु मिश्रा हत्याकांड, फिरौती, अपहरण व कई मामले का आरोपी रहा है.
पूर्व में दर्ज मामले में उसके साथ रहे अन्य अपराधियों के साथ सोनू सिंह व हिमांशु मिश्रा के संबंध, मोबाइल के कॉल -डिटेल्स को ध्यान में रखकर पुलिस जांच-प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में दर्ज गोल चौक स्थित लालू होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालेगी. उन्होंने बताया कि इस हाई प्रोफाइल दोहरे हत्याकांड में पुलिस एक-एक मसले को बारीकियों के साथ खंगालने में जुटी है. दोषियों को बक्सा नहीं जायेगा. साथ ही निर्दोष को न्याय मिलेगा. इधर, एएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. पुलिस द्वारा हत्या मामले की बारिकी से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










