सामाजिक सरोकार से जुड़ा है शराबबंदी: डीएम

Updated at :27 Dec 2016 4:53 AM
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार से जुड़ा है शराबबंदी: डीएम

सुपौल : मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को जिले में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा. जिसमें सभी जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे. आयोजन की सफलता को लेकर जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक के दौरान आयोजन की रूप-रेखा पर विस्तृत चर्चा की […]

विज्ञापन

सुपौल : मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को जिले में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा. जिसमें सभी जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे. आयोजन की सफलता को लेकर जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक के दौरान आयोजन की रूप-रेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी.

डीएम श्री यादव ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिले में भी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा. इसमें प्रत्येक किलोमीटर पर सेक्टर पदाधिकारी तथा पांच किलोमीटर पर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इसके अलावा पर्यवेक्षक, शिक्षक, आशा एवं जीविका दीदी को भी आयोजन में शामिल किया जायेगा. बताया कि विशेष परिस्थिति में आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रहेगी. बताया कि आयोजन स्थल पर सभी विभाग के वाहन, एंबुलेंस व पानी टेंकर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायेगी.

बैठक के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कई आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किये गये. बेहतर सुझावों पर डीएम ने अनुपालन का भरोसा दिलाया. डीएम ने सभी पार्टियों को प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया. कहा कि शराबबंदी सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ मुद्दा है. ऐसे में सभी को दलगत भावना से ऊपर उठ कर आयोजन की सफलता में सहयोग करना चाहिये. बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले में कुल 127 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है. इसके तहत सभी प्रखंडों के लोगों को जोड़ने का कार्यक्रम है. 28 दिसंबर से आयोजन की सफलता को लेकर प्रखंड स्तर पर बैठक करने का डीएम ने निर्देश दिया. बताया कि 28 दिसंबर को सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, छातापुर, प्रतापगंज, राघोपुर, मरौना तथा निर्मली प्रखंड में बैठक होगी. जबकि 29 दिसंबर को किसनपुर, सरायगढ़ व बसंतपुर में बैठक का आयोजन किया जायेगा. डीएम ने आयोजन के मद्देनजर एनएच 57 की विशेष तौर पर सफाई का निर्देश दिया. कहा कि चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. वहीं चौकीदार के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया जायेगा. बैठक में एएसपी शैलेश कुमार सिन्हा, सदर एसडीएम एनजी सिद्दीकी, एसडीपीओ वीणा कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन