मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 5:16 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के चारों ओर अतिक्रमण कर सब्जी आदि बेचे जाने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. पूर्व में इन अतिक्रमणकारियों द्वारा मंदिर के पिछले हिस्से में अपनी दुकान लगाया जा रहा था, लेकिन अब स्थिति यह है कि मंदिर के मुख्य […]

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के चारों ओर अतिक्रमण कर सब्जी आदि बेचे जाने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. पूर्व में इन अतिक्रमणकारियों द्वारा मंदिर के पिछले हिस्से में अपनी दुकान लगाया जा रहा था, लेकिन अब स्थिति यह है कि मंदिर के मुख्य द्वार को भी नहीं छोड़ा जा रहा है.

इस वजह से स्थानीय श्रद्धालु व अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त है.भाजपा किसान मोरचा के प्रांतीय सदस्य सुरेंद्र नारायण पाठक ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है. श्री पाठक ने कहा कि मंदिर के तीनों दिशा व मुख्य द्वार पर सब्जी आदि बेचे जाने की वजह से जहां श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन