भवेश ने अनुमंडल का नाम किया रौशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 6:07 AM
विज्ञापन
मरौना : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अनुमंडल के भवेश कुमार ने 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुमंडल का नाम रौशन किया है. भवेश निर्मली निवासी प्रभात खबर संवाददाता रामसागर साह व उनकी शिक्षिका पत्नी रेणु कुमारी के पुत्र हैं. भवेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है. कहा कि प्राथमिक […]
विज्ञापन
मरौना : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अनुमंडल के भवेश कुमार ने 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुमंडल का नाम रौशन किया है. भवेश निर्मली निवासी प्रभात खबर संवाददाता रामसागर साह व उनकी शिक्षिका पत्नी रेणु कुमारी के पुत्र हैं.
भवेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है.
कहा कि प्राथमिक विद्यालय मेहतर टोला निर्मली में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद कन्या मध्य विद्यालय में सातवीं तक की शिक्षा पूर्ण की. आगे की पढ़ाई उन्होंने सनसाईन केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर से पूरी की. भवेश आगे चलकर एक सफल इंजीनियर बनना चाहता हैं. पिता श्री साह व माता श्रीमती कुमारी ने बताया कि संसाधनों की कमी रहने के बावजूद भी वे अपने बच्चे को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे.
अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने भी भवेश की सफलता पर उन्हें व उनके माता-पिता को बधाई दी है. साथ ही पत्रकार रामलखन प्रसाद, नारायण प्रसाद यादव, रौशन कुमार गुप्ता, रवीन्द्र कुमार, फुल कुमार, सुनील कुमार सुमन, मनीष कुमार सिंह, मनोज कुमार आदि ने श्री साह को उनके पुत्र की सफलता पर बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










