सर्पदंश से आठ वर्षीया बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 6:07 AM
सिमराही : प्रखंड के धरहरा पंचायत स्थित हाजी टोला में शनिवार को घर में सो रहे आठ वर्षीया छात्रा को सर्प ने डस लिया. सर्पदंश के शिकार हुई छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के हाजी टोला निवासी मो मेहराज की करीब आठ वर्षीया पुत्री साजलि प्रवीण घर में […]
सिमराही : प्रखंड के धरहरा पंचायत स्थित हाजी टोला में शनिवार को घर में सो रहे आठ वर्षीया छात्रा को सर्प ने डस लिया. सर्पदंश के शिकार हुई छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के हाजी टोला निवासी मो मेहराज की करीब आठ वर्षीया पुत्री साजलि प्रवीण घर में सोयी हुई थी.
इस दौरान घर में कहीं से विषैले सर्प प्रवेश कर गया. जहां घर में सोयी बच्ची को डंक मार दिया. सर्पदंश के बाद बच्ची की रोने के आवाज सुन आंगन में कार्य कर रही छात्रा की मां ने बच्ची के तरफ दौड़ पड़ी. इस दौरान उन्होंने उक्त घर से एक विषैले सर्प को निकलते देखा. बच्ची की समीप पहुंचते ही उन्होंने देखा कि बच्ची के कमर के ऊपर तीन स्थानों पर जख्म पाया. परिजनों ने आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाने लगी. जहां रास्ते में बच्ची की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










