विद्युत उपलब्ध रहने के बाद भी नहीं की जा रही आपूर्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2016 8:59 AM
विज्ञापन
सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व अन्य विभागीय कर्मी कर रहे हैं मनमानी मरौना : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बिजली विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति करने के मामले में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य विभागीय कर्मियों की मनमानी से इन दिनों उपभोक्ताओं की बिजली की आंख मिचौनी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही विभाग […]
विज्ञापन
सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व अन्य विभागीय कर्मी कर रहे हैं मनमानी
मरौना : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बिजली विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति करने के मामले में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य विभागीय कर्मियों की मनमानी से इन दिनों उपभोक्ताओं की बिजली की आंख मिचौनी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल विपत्र में भी व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी होने की बात सामने आ रही है.
इन सबके बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा बिल विपत्र का ससमय भुगतान किया जाता रहा है. लेकिन उपभोक्ताओं को समुचित बिजली के लाभ नहीं मिल पा रहा है.
कई पंचायतों में विद्युत आपूर्ति की संकट : विद्युत विभाग के द्वारा इन दिनों प्रखंड क्षेत्र स्थित सरोजाबेला पावर सब ग्रिड से बिजली की आपूर्ति की जा रही है. जिसमें रसुआर और बेलही फीडर में बिजली की समुचित उपलब्धता सदैव बनी रहती है. लेकिन प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों के कई गांवों में विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण विद्युत आपूर्ति की संकट बनी हुई है. सरोजाबेला, परिकोंच, गणेशपुर, मरौना उत्तर, मरौना दक्षिण, कमरैल, हरड़ी, घोघड़रिया आदि पंचायतों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो
गई है.
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पावर सब ग्रिड में बिजली रहने के बावजूद भी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है. बढ़ते तापमान की वजह से लोगों के समक्ष बिजली एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. जब भी कभी उपभोक्ताओं के द्वारा कनीय अभियंता रामरतन को इस संदर्भ में सूचित करने का प्रयास किया जाता है तो उनका मोबाइल या तो स्विच आफ आता है या फिर वे कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










