शादी के 4 साल बाद पति Suraj Nambiar से अलग हुईं Mouni Roy, तलाक कंफर्म

मौनी रॉय-सूरज नांबियार का तलाक कंफर्म, फोटो- इंस्टाग्राम
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद तलाक कंफर्म कर दिया है. इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर कर दोनों ने मीडिया से प्राइवेसी की मांग की है.
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Confirmed: मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि वे एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं. पिछले काफी दिनों से उनकी शादी टूटने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब खुद इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट शेयर कर इन खबरों की पुष्टि कर दी है. दोनों ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हैं, क्योंकि कभी इस जोड़ी को परफेक्ट कपल माना जाता था.
यहां देखें जॉइंट पोस्ट-
ऑफिशियल स्टेटमेंट में क्या कहा?
मौनी और सूरज ने अपने शेयर किए गए स्टेटमेंट में साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में मीडिया के बढ़ते दखल और उड़ रही झूठी अफवाहों पर दुख जताते हुए कहा कि उनके बारे में फैलाई जा रही बातें सच नहीं हैं. उन्होंने बताया कि बदलती प्राथमिकताओं (Priorities) की वजह से अब वे अपनी राहें अलग कर रहे हैं, लेकिन आगे भी अपनी दोस्ती को बनाए रखेंगे.
अंत में उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उनके बारे में गलत खबरें न फैलाई जाएं.
2022 में हुई थी शादी
मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार की पहली मुलाकात 2018 में दुबई में हुई थी. इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में बड़ी धूमधाम से शादी की थी. हाल ही में जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तब से ही फैंस को शक हो गया था कि कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
मौनी रॉय का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछले साल संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं. अब आने वाले टाइम में वह ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘द वाइव्स’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें: रिलीज के दिन अटक गई सूर्या की ‘Karuppu’, डायरेक्टर आरजे बालाजी ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










