मतदाताओं ने गुंजन सिंह को पहनाया मुखिया का ताज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2016 8:59 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिले भर में पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया. शुक्रवार को सदर प्रखंड के बलहा, सुखपुर सोल्हनी, बैरो व परसरमा परसौनी पंचायतों के मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया. जहां बलहा पंचायत से मुखिया पद के लिए दिनेश पासी ने बाजी मारी. श्री पासी ने अपने […]

विज्ञापन
सुपौल : जिले भर में पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया. शुक्रवार को सदर प्रखंड के बलहा, सुखपुर सोल्हनी, बैरो व परसरमा परसौनी पंचायतों के मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया. जहां बलहा पंचायत से मुखिया पद के लिए दिनेश पासी ने बाजी मारी. श्री पासी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंदेश्वर राम को 634 वोट से मात दिया. इस चुनाव में श्री पासी को कुल 1175 वोट प्राप्त हुए. जबकि श्री राम को 541 मत मिला. इसी पंचायत के सरपंच पद पर विजय कुमार महतो ने राम बहादुर पासवान को 277 पराजित किया. श्री महतो को कुल 1356 मत मिले जबकि श्री पासवान को 1089 वोट प्राप्त हुआ.
उक्त पंचायत के पंसस उम्मीदवार कलेश्वर राम ने उपेंद्र राम को 277 मतों से हराया. सुखपुर सोल्हनी पंचायत के मतगणना के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार मुखिया पद पर राम विलास कामत निर्वाचित हुए. जहां उन्होंने जितेंद्र झा को 1931 वोट से हराया. इस चुनाव में श्री कामत को 2643 वोट मिले. साथ ही श्री झा को 712 मत प्राप्त हुआ. इस पंचायत से सरपंच पद के लिए प्रमोद झा चुने गये. श्री झा ने रवींद्र पांडेय को 296 वोट के अंतर से मात दी. भाग संख्या 14 से पंसस पद पर सुमन कुमार सिंह विजयी रहे. जहां उन्होंने वेचू पासवान को 87 मतों से पराजित किया. भाग संख्या 15 से इसी पद पर राणा प्रताप सिंह ने कब्जा जमाया. श्री सिंह ने सुरेश झा को 38 मत से पराजित किया.
वहीं बैरो पंचायत से शबाना खातुन ने वीणा देवी को पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया. इसी पंचायत से मसीना परवीन ने चमेली देवी को परास्त कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया. जबकि पंचायत समिति पद पर जगतारिणी देवी ने विजयी हासिल किया. साथ परसरमा परसौनी पंचायत से आये परिणामों में प्रवीण कुमार सिंह उर्फ गुंजन सिंह ने रिंकू शेखावत को पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन