एक जून को लगेगा नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 12:55 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला एक जून को स्थानीय आइटीआइ परिसर में आयोजित किया जायेगा. मेले में राज्य व राज्य के बाहर के कई नियोजक व निजी कंपनियां भाग ले रही है. इनके द्वारा रिक्त पदों के लिए बेरोजगार युवक – युवतियों का चयन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला एक जून को स्थानीय आइटीआइ परिसर में आयोजित किया जायेगा. मेले में राज्य व राज्य के बाहर के कई नियोजक व निजी कंपनियां भाग ले रही है. इनके द्वारा रिक्त पदों के लिए बेरोजगार युवक – युवतियों का चयन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने

बताया कि श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय द्वारा उक्त नियोजन मेला का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मेले में नन मैट्रिक से लेकर मैट्रिक स्तर तक शिक्षा प्राप्त इच्छुक बेरोजगार भाग ले सकते हैं. मेले में उपस्थित कंपनियों द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर उन्हें रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन