अपराधी को पीट कर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 2:30 AM

विज्ञापन

जदिया(सुपौल) : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र स्थित मोहम्मदगंज पंचायत के कटही गांव में सोमवार को हथियार से लैस दो दर्जन से अधिक अपराधियों ने संजय चौपाल व ललन चौपाल के घर में घुस कर तांडव मचाया. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पीड़ित परिवार के छह घरों को भी तोड़ डाला. अपराधियों […]

विज्ञापन

जदिया(सुपौल) : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र स्थित मोहम्मदगंज पंचायत के कटही गांव में सोमवार को हथियार से लैस दो दर्जन से अधिक अपराधियों ने संजय चौपाल व ललन चौपाल के घर में घुस कर तांडव मचाया. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पीड़ित परिवार के छह घरों को भी तोड़ डाला. अपराधियों ने घटना के समय घर में मौजूद सदस्यों को जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की माने तो सभी अपराधी बाइक व चारपहिया वाहन से आये थे.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भागने लगे. इनमें से दो अपराधियों को खदेड़ ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसमें से एक अपराधी की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जिसकी पहचान मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामगंज गांव निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे अपराधी की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव निवासी सोनू शर्मा के रूप में हुई है, जिसका उपचार रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है.

ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी की धक्का-मुक्की : घटनास्थल पर तीन घंटे लेट पहुंची राजेश्वरी ओपी पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. स्थिति गंभीर होता देख पुलिस ने एक घर में घुस कर अपनी जान बचायी. साथ ही घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना प्राप्त होते ही त्रिवेणीगंज डीएसपी चंद्रशेखर विद्यार्थी, जदिया
थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, छातापुर थानाध्यक्ष, भीमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान, ललितग्राम थानाध्यक्ष रजनीश केसरी सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. आक्रोशित ग्रामीण पुलिसिया कार्रवाई पर ही सवाल उठा रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि तीन माह पूर्व भी राजेंद्र चौपाल ने अपराधियों को बुलाकर रात में लूट की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी करना तो दूर उल्टे पीड़ित पक्ष के ऊपर ही कार्रवाई की थी. Â बाकी पेज 15 पर
अपराधी को पीट…
डीएसपी चंद्रशेखर विद्यार्थी के समझाने तथा राजेंद्र चौपाल पर समुचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों अपराधी को पुलिस के हवाले किया. साथ ही अपराधी से छीना गया कट्टा भी पुलिस को सुपुर्द किया गया.
सुपौल के कटही गांव की घटना
दो दर्जन अपराधियों ने घर में
की लूटपाट
भाग रहे अपराधियाें में से दो को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा
की पिटाई
इलाज के दौरान मधेपुरा के कुमारखंड के रामगंज गांव निवासी संतोष यादव की हुई मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन