चुनावी रंजिश में मारपीट, एक दर्जन जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 1:08 AM

विज्ञापन

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के भीतर स्थित नौआबाखर पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच हुए हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज किसनपुर पीएचसी में किया जा रहा है. जख्मी उमेश यादव की गंभीर स्थिति रहने […]

विज्ञापन

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के भीतर स्थित नौआबाखर पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच हुए हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज किसनपुर पीएचसी में किया जा रहा है. जख्मी उमेश यादव की गंभीर स्थिति रहने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया है.

मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना को लिखित आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की गयी है.आवेदन में दोनों पक्ष की ओर से मजमा बना कर मारपीट व लूटपाट करने तथा गोली चलाने का आरोप एक-दूसरे पर लगाया है.थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दिनेश यादव और देव नारायण यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गयी है.ज्ञात हो कि मारपीट की यह घटना चुनावी रंजिश का परिणाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन