हटवरिया ने शील्ड पर जमाया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 1:08 AM
सुपौल : पिपरा प्रखंड अंतर्गत हटवरिया में आयोजित एचसीसी क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को सुपौल एवं हटवरिया टीम के बीच खेला गया. जिसमें हटवरिया की टीम ने 10 विकेट से विजय प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. मैच के शुरुआत में सुपौल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए […]
सुपौल : पिपरा प्रखंड अंतर्गत हटवरिया में आयोजित एचसीसी क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को सुपौल एवं हटवरिया टीम के बीच खेला गया. जिसमें हटवरिया की टीम ने 10 विकेट से विजय प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. मैच के शुरुआत में सुपौल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाये. सुपौल की ओर से बल्लेबाज मुन्ना ने 17 गेंद खेलकर 03 छक्के एवं 04 चौके की मदद से 35 रन, बिट्टू ने 28 गेंद में 28 रन एवं सावन ने महज 11 गेंदों में 21 रन बनाये.
हटवरिया के गेंदबाज नीरज कुमार ने 04 ओवर ने 13 रन देकर 04 विकेट, आदित्य कुमार ने 02 ओवर में 10 रन देकर 02 एवं शंभू ने 04 ओवर में 10 रन देकर 01 विकेट हासिल किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी हटवरिया टीम के बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोये मात्र 14 ओवर में जीत हासिल कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










