मैट्रिक परीक्षा. मंगलवार को विज्ञान विषय की हुई परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 4:31 AM

विज्ञापन

दो परीक्षार्थी निष्कासित शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक परीक्षा कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है. मंगलवार को आयोजित परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. मुख्यालय स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र व बवुजन विशेश्वर बालिका परीक्षा केंद्र से दोनों को निष्कासित […]

विज्ञापन

दो परीक्षार्थी निष्कासित

शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक परीक्षा कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है. मंगलवार को आयोजित परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. मुख्यालय स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र व बवुजन विशेश्वर बालिका परीक्षा केंद्र से दोनों को निष्कासित किया गया.
सुपौल : मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल स्तर पर बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. वहीं इस दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है. साथ ही सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा समिति के नियम की हरेक गतिविधि पर सक्रियता पूर्वक निगरानी की जा रही है.
मंगलवार को विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. दो पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में मुख्यालय स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से एक छात्रा परीक्षार्थी के बदले दूसरी छात्रा परीक्षा दे रही थी, जहां उड़नदस्ता टीम ने उक्त छात्रा परीक्षार्थी को परीक्षा देते पकड़ा. साथ ही केंद्राधीक्षक द्वारा उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित करते हुए बदले में बैठी छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में स्थानीय बवुजन विशेश्वर बालिका परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में एक छात्रा परीक्षार्थी को भी निष्कासित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन