रात में बीमार पड़े, तो हो जायेगी दुर्दशा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 12:57 AM
सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी दुर्गास्थान में बने उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल है. इस इलाके की हजारों की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा इसी उप स्वास्थ्य केंद्र पर है. बावजूद चिकित्सकों व कर्मियों के अभाव के कारण यहां के लोगों को चिकित्सा लाभ लेने के लिए बाहर के अस्पतालों पर निर्भर रहना […]
सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी दुर्गास्थान में बने उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल है. इस इलाके की हजारों की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा इसी उप स्वास्थ्य केंद्र पर है. बावजूद चिकित्सकों व कर्मियों के अभाव के कारण यहां के लोगों को चिकित्सा लाभ लेने के लिए बाहर के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
ऐतिहासिक धरोहर के रूप में शुमार वीर लोरिक की इस धरती पर मां वन देवी भी विराजती हैं. यही कारण है कि मां वन देवी की अराधना हेतु यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. कई बार रात्रि विश्राम के दौरान श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनके इलाज के लिए परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. विभागीय उदासीनता के कारण आज भी यह उप स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










