यह एक विजनरी बजट : मुन्ना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2016 4:00 AM
सुपौल : रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा लोकसभा में शानदार रेल बजट प्रस्तुत किया गया. यह रेल बजट कई मायनों में उल्लेखनीय है. यह बातें पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहीं. श्री मुन्ना ने बताया कि बजट में सभी वर्ग के यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. रेल भाड़े […]
सुपौल : रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा लोकसभा में शानदार रेल बजट प्रस्तुत किया गया. यह रेल बजट कई मायनों में उल्लेखनीय है. यह बातें पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहीं. श्री मुन्ना ने बताया कि बजट में सभी वर्ग के यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. रेल भाड़े में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होना यात्रियों के लिए सुकूनदायक है. रेलमंत्री ने बजट में इंडियन रेलवे की तरक्की का भी पूरा ख्याल रखा है.
यह एक विजनरी बजट है. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं. सीनियर सिटीजन, नि:शक्ताें और महिलाओं का कोटा बढ़ाया गया है, जो प्रशंसनीय है. यह पूरी तरह से आम नागरिकों की आकांक्षाओं का बजट है. इस बजट में उन्होंने रेलवे में साफ़-सफाई और सुविधा पर भी ध्यान दिया है. जनोन्मुखी रेल बजट के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु को बधाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










