खाद्यान्न तौल कर नहीं देने से रोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 3:10 AM
सुपौल : मुख्यालय स्थित नगर भवन परिसर में शनिवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई. संघ के जिलाध्यक्ष सिया लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के प्रारंभ में गत बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि की गयी. साथ ही […]
सुपौल : मुख्यालय स्थित नगर भवन परिसर में शनिवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई. संघ के जिलाध्यक्ष सिया लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के प्रारंभ में गत बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि की गयी.
साथ ही परिवहन अभिकर्ता द्वारा नियम के विपरीत कार्य किये जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मासिक उपावंटन को विक्रेता के साथ संबद्ध इकाई के अनुरुप किये जाने सहित एक अप्रैल 2016 से डीबीटी योजना के तहत उपभोक्ताओं के बैंक खाता में सब्सिडी का पैसा उपलब्ध कराये जाने सहित उसके फलाफल पर विशेष रूप से उपस्थित सदस्यों के साथ चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










