किसानों की समस्या को लेकर भाजपा इकाई का धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 7:35 PM

विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाजपा इकाई का धरना फोटो – 15कैप्सन- धरना को संबोधित करते पूर्व विधायकप्रतिनिधि, पिपरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्या को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना को […]

विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाजपा इकाई का धरना फोटो – 15कैप्सन- धरना को संबोधित करते पूर्व विधायकप्रतिनिधि, पिपरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्या को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते सरकार द्वारा धान की अधिप्राप्त नहीं करने, किसानों को बोनस राशि उपलब्ध नहीं कराने आदि का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि स्थिति अगर यही रही तो लाचार किसान आत्म हत्या के लिए विवश हो सकते हैं. धरना को संबोधित करते पूर्व विधायक दीनबंधु प्रसाद यादव ने बिहार सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी की जा रही है. फसल तैयार होने के दो माह बीत जाने के बाद भी सरकारी स्तर पर धान का क्रय प्रारंभ नहीं किया गया है. जिसके कारण क्षेत्र के किसान बाजार में औने पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं. उन्होंने धान की अधिप्राप्ति तत्काल प्रारंभ करने एवं किसानों को फसल का उचित मूल्य के साथ ही बोनस प्रदान करने की मांग की. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक, महामंत्री रणधीर ठाकुर, प्रमोद खां, मिथिलेश राय, सुरेश सिंह, अशोक मंडल, मदन मोहन शर्मा, सुशील मेहता, श्याम सुंदर मंडल, योगेंद्र मंडल, दिलीप विश्वास, सुधीर झा, संजय चौधरी, राम चंद्र साह, बिजेंद्र कुमार, सियाराम शर्मा, ब्रह्म देव मेहता, गुणेश्वर साह, दिलीप शर्मा, अरुण ठाकुर, अर्जुन मेहता, निर्मला देवी, ललन मेहता, शेखर मेहता, विवेक मंडल, संतोष शर्मा, शत्रुघ्न रत्न आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन