दियारा का आतंक हरदेव मंडल धराया

Updated:
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल स्थित चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर भिट्ठा टोला में पुलिस ने अपराधी हरदेव मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल सहित 21 जिंदा कारतूस व एक बिंडोलिया भी बरामद किया गया है. इस बाबत प्रेसवार्ता आयोजित कर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ रहमत अली ने बताया […]

विज्ञापन
उदाकिशुनगंज : अनुमंडल स्थित चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर भिट्ठा टोला में पुलिस ने अपराधी हरदेव मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल सहित 21 जिंदा कारतूस व एक बिंडोलिया भी बरामद किया गया है. इस बाबत प्रेसवार्ता आयोजित कर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ रहमत अली ने बताया कि एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के तहत चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कार्रवाई की.
चौसा सहित सीमावर्ती क्षेत्र में भी मामले दर्ज : हरदेव मंडल दियारा क्षेत्र में भू-माफिया के रूप में जाना जाता है. वह बालू बेचने व किसानों से लेवी वसूलने के लिए भी जाना जाता रहा है. इस पर चौसा थाना में पांच मामले दर्ज हैं. वही सीमवर्ती भागलपुर व नौगछिया में भी इस अपराधी पर कई मामले दर्ज हैं. हरदेव ने बीएसएफ के जवान से रंगदारी वसूलने के लिए घर में घूस कर गोली मारी थी. एसडीपीओ ने विश्वास जताया कि इस अपराधी की गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र की घटनाओं पर विराम लगेगा.
संगीन मामलों का आरोपी है हरदेव : गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध हत्या, अपहरण, लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं. सिर्फ चौसा थाना में अपराधी के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. चौसा थाना में जिन मामलो में आरोपी है उनमें थाना कांड संख्या 64/ 2001, कांड संख्या 55/04, कांड संख्या 35/05, कांड संख्या 17/ 09, कांड संख्या 91/09 में शामिल है. गिरफ्तारी अभियान में थाना के सचिदानंद सिंह, राजेश पासवान, नजरूल इस्लाम, रंजीत कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन