80 गरीब व नि:सहाय के बीच कंबल वितरित

Updated:
विज्ञापन

80 गरीब व नि:सहाय के बीच कंबल वितरित सिमराही. राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में गुरुवार को हेल्पेज इंडिया के सौजन्य 80 वृद्ध व विकलांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.कंबल का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह ने बुजुर्ग, […]

विज्ञापन

80 गरीब व नि:सहाय के बीच कंबल वितरित सिमराही. राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में गुरुवार को हेल्पेज इंडिया के सौजन्य 80 वृद्ध व विकलांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.कंबल का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह ने बुजुर्ग, विकलांग व नि:सहाय लोगों की सेवा के लिए संस्था की प्रशंसा करते कहा कि उपेक्षित, लाचार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है.संस्था के सहयोग से आयोजित परमानंदपुर ग्राम स्तरीय इस कार्यक्रम में परमानंदपुर एवं अरराहा पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए.इस अवसर पर फुलेश्वर सिंह, सत्यदेव सिंह, रेविलाल सिंह, योगेंद्र सिंह, पारस कामैत, वासुदेव मेहता, शिव नारायण कामैत आदि उपस्थित थे.मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समाज कल्याण के इस कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन